गुरू पूर्णिमा पर बीस लाख भक्तांे को मिलेगा दर्शन एवं आर्शीवाद
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_26.html
गुरू-पूर्णिमा पर परमहंस आश्रम में होगा आयोजन
मिर्जापुर। गुरू पूर्णिमा पर 9 जुलाई को चुनार के सक्तेशगढ़ स्थित श्री परमहंस आश्रम में स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के प्रवचन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने का अनुमान है। पर्व को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। उक्त जानकारी आश्रम के वरिष्ठ संत एवं मुख्य व्यवस्थापक श्री नारद महाराज जी ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 20 लाख भक्तों को प्रसाद वितरित करने की व्यवस्था की गई है।
सूत्रों ने अनुसार गुरू पूर्णिमा की शुरूआत अनुसुईया आश्रम में स्वामी परमानन्द जी महाराज के पांच शिष्यों द्वारा सर्वप्रथम एक किलो आटे व आधा किलो चीनी, देशी घी से तैयार हलवा देकर मनाने की परम्परा शुरू हुई जो वर्तमान में 400 कुन्तल तक पहुॅच कर परम्परागत तरीके से मनाई जाती है। स्वामी जी के दर्शन के लिए अर्द्धरात्रि से ही लम्बी कतार लग जाती है। इस अवसर पर स्वामी जी द्वारा रचित आध्यात्मिक पुस्तको के अलावा यथार्थ गीता आश्रम के भक्तों के द्वारा कम मूल्य पर वितरित की जायेगी। जन-जन तक गीता पहुॅचे एवं हर घर में यथार्थ गीता हो के उद्देश्य से वितरण होगा।
बताया गया कि लगभग 45 से 50 एकड़ भूमि में पण्डाल लगाया जा रहा है। भक्तों की सुविधा के लिए आश्रम के सत्संग हाल में प्रातः साढे़ पांच बजे से परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानन्द जी महाराज का दर्शन सुलभ हो जाएगा। दर्शन के साथ ही भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी शुरू हो जाएगा। वाहनों के लिए आश्रम में एक किलोमीटर पूर्व ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है साथ ही पार्किंग स्थल से आश्रम तक बैरिकंडिंग रहेगी। चिकित्सा शिविर में हर समय विभिन्न जिलों से आए डाक्टर तैनात रहेगंे तथा दवा व इलाज निःशुल्क प्रदान करेगें। महाराज जी ने बताया कि श्री परहंस आश्रम के चारों तरफ लगभग पांच से सात किलोमीटर दूर तक लााइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है।
आश्रम के आस-पास झरना, तालाबों एवं नदी पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रशासनिक व्यवस्था के अलावा लगभग डेढ़ हजार से अधिक स्वयं सेवक बैज लगाकर डयूटी देंगे। हर स्वयं सेवक मोबाइल के साथ रहेगे।
उन्होने बताया कि भक्तों को प्रसाद के रूप में 400 कुन्तल आटे से निर्मित पुड़ी और हलुआ वितरित होगा।