शाही किला में मार्निंग वाक पर रोक की निन्दा
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_289.html
जौनपुर।
जौनपुर के ऐतिहासिक शाही किला में अभी तक सूर्योदय से प्रातः 7 बजे तक
प्रतिदिन हर उम्र के लोगों को स्वास्थ लाभ हेतु प्रातः भ्रमण की छूट थी।
सुबह टहलने वालों का पास भी बनाया जाता था जिसका शुल्क भी जमा होता था,
परन्तु आज 6 जुलाई के बाद सुबह मार्निंग वाक करने वालों पर रोक लगायी गयी
है जिसके कारण डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, गठिया रोग एवं सर्वाइकल रोग से पीड़ित
हर उम्र के लोग सुबह किला में योगा करते हैं एवं प्रातः भ्रमण करके
स्वास्थ लाभ प्राप्त करते हैं। जिस पर भारतीय पुरातत्व संरक्षण नई दिल्ली
द्वारा रोक लगाकर प्राइवेट गार्ड तैनातकर दिया गया जिससे नगर में व्यापारी
वर्ग को एवं आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आजकल डाक्टर
द्वारा हर कामकाज व्यक्ति को सुबह टहलने हेतु परामर्श दिया जाता है। बीच
शहर में प्रातः भ्रमण हेतु शाही किला ही एकमात्र स्थान है। जहां लोग
स्वास्थ्य लाभ ग्रहण करते हैं। इस आदेश से व्यापारी वर्ग विशेष रूप से
ग्रस्त है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री योगा कार्यक्रम आयोजित करा रहे हैं।
वहीं भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय के अधीन विभाग भारतीय पुरातत्व
संरक्षण विभाग द्वारा ऐसा आदेश करके आम नागरिकों के साथ अन्याय किया जा रहा
है। जिसका युवा व्यापार मण्डल कल्याण समिति जौनपुर पुरजोर विरोध करेगा।
यदि आवश्यकता पड़ी तो शाही किला पर धरना प्रदर्शन भी किया जायेगा। बैठक का
संचालन संरक्षक साहेब लाल साहू एवं अध्यक्षता जावेद अजीम ने किया। बैठक में
मार्निंग वाक से जुड़े बहुत से व्यापारियों एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया।

