अखिलेश यादव के जन्म दिन पर सपाइयों ने केक काटकर मनाया जश्न
https://www.shirazehind.com/2017/07/blog-post_37.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष राजनारायण बिन्द की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 44वां जन्मदिवस समारोह पर केक काटकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी एवं दीर्घायु होने की कामना किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए पारसनाथ यादव ने कहा कि आज का दिन हम सबको संकल्प लेने का दिन है और हम सब समाजवादियों के लिए गौरव का दिन है कि उत्तर प्रदेश को चौमुखी विकास के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के मुख्यमंत्रित्वकाल में ऐतिहासिक विकास करते हुए उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए सतत् प्रयासरत रहे। हमारे नेता के कथनी और करनी एवं कोई अन्तर नहीं है। उन्होंने मतदाता सूची के पुनः निरीक्षण कार्यक्रम में पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से अपील किया कि बूथ स्तर पर लगाकर नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने का कार्य करते हुए मतदाता सूची की निगरानी भी करें। इस अवसर पर तूफानी सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, डा. अवधनाथ पाल, श्रवण जायसवाल, हिसामुद्दीन शाह, राजनाथ यादव, इन्दू प्रकाश सिंह आदि ने अपने वक्तत्व के माध्यम से उत्तर प्रदेश के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर गजराज यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सूर्यभान यादव, अजय कुमार त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, धर्मेन्द्र मिश्र, यशवंत यादव, राजेश यादव ‘राजन’ अनवारूल हक गुड्डू, रमापति यादव, सुशील श्रीवास्तव, अर्जुन पाल, अनिल दुबे, सुशील चन्द्र दुबे, पूनम मौर्य, मोहित श्रीवास्तव, धीरेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार यादव, शकील मंसूरी, राजेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके पश्चात् जिला अस्पताल में जाकर मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। इसके उपरान्त समाजवादी छात्रसभा के अतुल सिंह एवं श्रवण जायसवाल एवं पार्टी के नौजवान कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के महासचिव श्याम बहादुर पाल ने किया।