कबूतर बचाने में गयी चार की जान, जीवन देने वाला बना मौत का कुंआ

मिर्जापुर। कबूतर को कुंआ निकालने के प्रयास में लालगंज थाना क्षेत्र के कलवारी खुर्द दादर गाॅव में कुंए में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी। इसमें तीन एक ही परिवार के सदस्य है। जानकारी लगने पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल मंडलीय अस्पताल पहुंचे। विधायक द्वय ने अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था पर चिंता जताया।
बताया जाता है कि गुरूवार को दोपहर कुंआ में पानी जल स्तर बढ़ने पर उसमें लगे पम्प पर बने घोंसले में रहने वाले कबूतरों को निकालने के लिए 45 वर्षीय भोला पटेल कुंआ में उतरा था। उसके कोई आवाज न देने पर अशोक भी उतर गया। इसके बाद राहुल भी नीचे उतरा। तीनो के बाहर न आने पर उनका मित्र नियाज भी अंदर चला गया। एक-एक कर चारों जहरीली गैस की चपेट में आकर चारों अचेत हो गये।
जानकारी लगते ही गांव में कोहराम मच गया। किसी प्रकार चारों को निकाला गया। चिकित्साधिकारी डॉ० प्रदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुँचने के पहले ही 35 वर्षीय अशोक कुमार पटेल की मौत हो गयी थी। उसका परीक्षण के बाद शव मर्चरी में भेज दिया गया। जबकि तीन की मौके पर ही मौत हो गयी थी। परिजन उनका शव लेकर रास्ते से ही गांव लौट गये।
घर का कुंआ जो परिवार के लिए जीवन देने वाला था वही मौत बाँट गया। बताया जाता है कि कल तक कुंआ में पानी नहीं था। बरसात के चलते पानी का जलस्तर बढ़ जाने पर पम्प तक पानी आ गया। उस पर कबूतर का घोंसला था। जिसे बचाने की फिराक में एक-एक कर लोग उतरते गए और अचेत होकर घिरते गये। जब तक उन्हें इलाज की सुविधा मिलती चारों का दम टूट चूका था।

Related

news 5034748126749252443

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item