बाढ़ की चपेट में आने से कई गाॅव का सम्पर्क टूटा

मिर्जापुर। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के बकहल नदी के उफान पर गाॅव में पानी घूस गया। तहसील क्षेत्र के रैकर पिपरहां मौजा ने लोगो ने छत पर शरण ली। वहीं सदर तहसील क्षेत्र के अकोढ़ी, विजयपुरा, विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के लेहढ़िया गाॅव में कर्णावती नदी मंे अचानक आई बाढ़ से दस से ज्यादा घर बह गये। बाढ़ की चपेट मंे आने से एक ही परिवार के छह सदस्य बाढ़ मंे लापता हो गये। दो ने आम की पेड़ की डाल पकड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई और दो का प्रशासन ने शव बरामद किया है। जबकि घर के दो सदस्यों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार लेहढ़िया गाॅव में सीवान मंे बने मड़हे मंे सो रहे एक ही परिवार के दो महिलाओं के समेत चार लोग बह गये। इनमें दो का शव बरामद कर लिया गया। वहीं एक चार वर्षीय बालिका समेत दो लोग लापता है। जबकि दो लोग आम की पेड़ की डाल पकड़कर अपनी जान बचाने मंे सफल रहे। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे, उपजिलाधिकारी लालगंज वागीश शुक्ला व पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी मौके पर पहुॅच गये। बरसात के कारण कर्णावती नदी में आये उफान से लेहढ़िया गाॅव निवासी केशमणि मौर्य नदी के किनारे अपने खेत में मड़हा लगाकर परिवार समेत रहते थे। बुधवार की रात्रि अपनी पत्नी श्याम कुमारी, पुत्री चन्द्रावती, नतिनी आकांक्षा चार वर्ष, नाती छोटू 10 वर्ष पुत्र विजय कुमार 20 वर्ष, पुत्री पार्वती 13 वर्ष के साथ मड़हे मंे सोये हुए थे। रात्र मंे तेज बरसात के कारण कर्णावती नदी मंे आये बाढ़ से सभी लोग पानी मंे बहने लगे। विजय कुमार व पार्वती आम के पेड़ की डाल पकड़कर अपनी जान बचाने मंे सफल रहे। वहंी पत्नी श्याम कुमारी 40 वर्ष, पुत्री चन्द्रावती, नाती छोटू व नतिनी आकांक्षा नदी के तेज धारा में बह गये। सुबह इसकी जानकारी जब गाॅव वालों को हुई तब वे लापता लोगो को खेाजने मंे जुट गये। ग्रामीणों ने श्याम कुमारी व चन्द्रावती का शव का घर से 500 मीटर की दूरी पर बरामद कर लिया। वहीं आकांक्षा व छोटू लापता है। प्रशासन राहत कार्यो में जुटा गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लापता लोगो की तालाश जारी है। क्षेत्र में प्रशासन अलर्ट है, लोगो को खतरे वाली जगह पर जाने से मना किया गया है।


Related

news 4055419649406977932

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item