घर में घुसकर नकद और जेवर छीना

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के मवई गांव में एक घर में घुसकर तीन बदमाशों ने महिला से रुपए व गहने छीन लिए विरोध करने पर उसके पुत्र को मारा पीटा।  बताते हैं कि भागवत चौहान ने मंवई गांव के बाहर घर बनवाया है। वह विदेश रहता है घर पर पत्नी सिंधु व पुत्र संजय रहता है। सिंधु का आरोप हैं कि गुरूवार को रात मे तीन  बदमाश घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर आये और आतंकित कर सोने का झुमका, चांदी का पायल व 30 हजार नगद आतंकित कर लेकर जाने लगे जब विरोध किया गया तो पीटा।  सुबह होने पर थाने पर तहरीर दी गयी। सिंधु देवी का आरोप हैं कि तीनों आरोपी गांव के हैं पुलिस उसे पकड़ने में हीलाहवाली कर रही है। पुलिस का कहना हैं कि मामला छिनैती का न होकर मारपीट का है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Related

news 7792802155250055674

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item