बदमाशो ने लूटा दस हजार

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा के पास से असलहों से लैश बदमाशों ने एक युवक को धमकाकर 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गये। घटना के दौरान सौ नम्बर की पुलिस और कई पुलिसकर्मी बैंक के इर्द-गिर्द मौजूद रहे लेकिन बदमाश फरार हो गये। बताते हैं कि रामपुर थाना क्षेत्र के कदमतर रनापुर गांव निवासी जवाहर लाल पटेल पुत्र रामलोचन पटेल नेवढिया थाना क्षेत्र के भवानीगंज बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा से शुक्रवार  को दोपहर 10 हजार रुपया निकालकर घर जा रहा था वह जैसे ही बैंक से सौ मीटर की दूरी पर पहुंचा ही था कि एक बाइक पर सवार दो लोग पीछे से पहुंचकर उक्त युवक को रोककर असलहा सटाकर 10 हजार रुपये छीनकर बैंक की तरफ भाग निकले। युवक द्वारा शोर शराबा मचाने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गये और बैंक पर तैनात पुलिस व सौ नंबर के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचकर पीडित से पूछताछ किये लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पुलिसकर्मियों द्वारा पीडित युवक को ले जाकर बैंक के सीसी कैमरे के फुटेज को भी देखा गया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। 

Related

news 1840271637566980080

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item