जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू
https://www.shirazehind.com/2017/08/blog-post_128.html
जौनपुर। रक्षाबंधन के बाद अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में सैकड़ों स्थानों पर भव्य रूप से झांकियां सजाई जाएंगी। जिसके लिए मूर्तिकार मूर्तियों को तैयार करने में जुट गए हैं। जन्माष्टमी के पर्व में अब मात्र दो दिन शेष रह गया हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। इस वर्ष भी पुलिस, लाइन्स, जिला जेल के साथ ही थाने और पुलिस चैकियों पर भव्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर झांकियां हर साल सजाई जा रही हैं। हर वर्ष कुछ अलग करने की कोशिश रहती है। इनमें भगवान श्रीकृष्ण और राधिका जी के अलावा सुदामा, नाग देवता, बाल गोपाल और भगवान गणेश की झांकियां शामिल हैं।
