बारिश से सड़के जलमग्न, आवागमन कठिन

जौनपुर।  तेज बारिश ने उमस व गर्मी से राहत दी। किसानों के चेहरों पर मुस्कान दिखी लेकिन खेत पानी से लबालब नजर आए। कुछ दिन तक धान की फसल की सिचाई से किसानों को मुक्ति मिल गई। हालांकि नगर में लोग बेचैन दिखे। नगर में बारिश के दौरान स्थिति बेहद खराब हो गई। नालियां साफ न होने से पानी सड़कों पर भर गया। इसकी वजह से नाले व नालियों की गंदगी सड़कों पर आ गई। नगर में जल निकासी के इंतजाम की पोल बारिश ने रविवार को खोल दी। जगह-जगह सड़कें व गलियां जलमग्न हो गईं। इससे लोग घरों में कैद रहे। कई मोहलों में गलियां हिलोरे लेने लगी। इससे नगर पालिका के प्रति नाराजगी साफ दिखी। रविवार को सुबह धूप निकली थी अचानक आसमान पर काले बादल छा गए। इसके बाद शुरू हुई बरसात से हर तरफ पानी ही पानी दिखाई पड़ा। पानी निकासी के लिए लाखों का बजट खर्च करने वाली नगर पालिका के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। तारापुर कालोनी, मंडी अहमद खां, रामाश्रम कालोनी, नई गंज, परमानतुपर, लाइनबाजार कचहरी रोड समेत अन्य जगहों पर जलभराव के हालात नजर आए। यहां पहले भी जलभराव  हुए लेकिन हालात नहीं सुधरे हैं। ऐसी ही स्थिति नगर के बाकी इलाकों की रही। ज्ञात हो कि नाली और सड़क निर्माण में कमीशनखोरी के रूप आधी धनराशि पानी में चली जाती है। निर्माण के कुछ दिन बाद ही पानी सड़कांे पर बहने लगता है। सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति से बरसात में हालत और गंभीर हो जाती है। अधिकांश सड़कांे को चैड़ीकरण किया गया है नालियांे का निर्माण भी हुआ है लेकिन समस्या जैसे की तैसे बनी हुई है।

Related

news 9140028066166086029

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item