पूर्णिमा पर विन्ध्यवासिनी के दरबार में भक्तों ने लगाई हाजिरी

मिर्जापुर। सोमवार की पूर्णिमा पर  माॅ विन्ध्यवासिनी देवी के दरबार में पचास हजार भक्तांे ने दर्शन-पूजन कर पुण्य की कामना कर लगाई हाजिरी। मंदिर के दोनो प्रवेश द्वार और झांकी पर भक्तों को लंबी लाइन लगी रही। इस दौरान कई जगहों पर अव्यवस्थाएं नजर आई। इससे भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही भक्त माॅ का जयकारा लगाते हुए दर्शन-पूजन के लिए पक्तिबंद्ध हो गये। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया भक्तों की संख्या में इजाफा होता गया। सुबह दस बजे के बाद तो दोनो प्रवेश द्वार एवं झांकी से भक्तों ने दर्शन किया। धूप में भी भक्त श्रद्धाभाव से दर्शन-पूजन के लिए लगे थे। माॅ विन्ध्यवासिनी का दीदार होने के बाद भक्त अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों मंे दर्शन-पूजन के लिए पहुॅचे। त्रिकोण परिक्रमा कर पुण्य की कामना की। तीर्थ पुरोहितों के मुताबिक पचास हजार भक्तों ने दर्शन-पूजन किया।

Related

news 5488621080798077437

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item