जानलेवा बन चुकी हैं गड्ढायुक्त सड़कें
https://www.shirazehind.com/2017/08/blog-post_552.html
जौनपुर। जिले की कई सड़के गड्ढायुक्त होनें के कारण बद से बद्तर हो चुकी है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
शाहगंज कस्बे के बाईपास दादर पुल की सड़क अस्तित्व ही खो चुकी है आये दिन हादसे होते रहते हैं। दोनों तरफ कूड़े के लगे ढेर सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। सेमवार को दोपहर दादर पुल रोड की ढलान पर ट्रैक्टर के अनियंत्रित होनें के दुर्घटना होते होते बची। गड्ढें के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ओवर टेक कर रहे महिन्द्रा से टकरा गया। चालक के तत्काल ब्रेक लेनें से बड़ी दुर्घटना होते बच गयी। केराकत विकास खण्ड में सड़कें गड्डा मुक्त नहीं करायी गयी है। केराकत स्थित हनुमान जी मंदिर के पास केराकत-चंदवक मार्ग पर अनगिनत गड्ढे बने है जिनको ईंट मिट्टी से ढक कर जनता के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन बाद सड़कें फिर से पूर्वस्थिति में आ जाएगा। गड्ढों की वजह से कई दुर्घटनाये होने की सम्भावनाएं बढ़ जाती है । लोगों को गड्ढों से बचते तो ऐसे देखा जाता है जैसे मानों कोई खेल खेला जा रहा है। क्या जिम्मेदारों को कोई बड़ी घटना होने का इंतजार है।