गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गॅूज
https://www.shirazehind.com/2017/08/blog-post_683.html
जफराबाद। श्री गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर कस्बा जफराबाद के नासही मोहल्लें में बाल रामलीला स्थल के पास श्री गणपति बप्पा मोरया समिति के द्वारा स्थापित श्री गणेश पूजा पण्डाल में भक्तों के द्वारा गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से जफराबाद क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी उक्त समिति द्वारा स्थापित किये गणेश पूजा पण्डाल में भक्तगण सुबह-शाम भगवान श्रीगणेश का दर्शन-पूजन कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष विनय प्रसाद गुप्त ने बताया कि बीते शुक्रवार को स्थापित श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन बुधवार को किया जायेगा। विनय प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उक्त गणेश पूजन हेतु गणपति बप्पा मोर्या के नाम से समिति का गठन किया गया है, जिसमें सर्वसम्मति से विमल कुमार निगम उर्फ सोनू को उपाध्यक्ष, विनय निगम उर्फ मोनू को कोषाध्यक्ष तथा दिनेश गुप्ता, चन्द्रशेखर सरोज, संजीव निगम, दीनानाथ निगम, अनिल निगम मुन्ना, अशोक कुमार गुप्ता, रामजी गुप्ता, अनिल गुप्ता, रवि शर्मा, विकास निगम, नीरज निगम, छोटेलाल जायसवाल, विनोद ताड़माली व राजू गुप्ता, को सदस्य नामित किया गया है। उक्त पूजन पण्डाल में शनिवार की रात छोटे-छोटे बच्चियों द्वारा धार्मिक फिल्मी गीतों पर मनोहारी डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। पण्डाल में उपस्थित भक्तों ने नकद पुरस्कार प्रदान कर डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर रहे बच्चियों का उत्साहवर्धन किया।