मोती लाल यादव अध्यक्ष व मनीषदेव पुनः बनाये गये महासचिव
https://www.shirazehind.com/2017/08/blog-post_776.html
जौनपुर।
श्री दुर्गा पूजा महासमिति की आमसभा की बैठक रविवार को नखास के विसर्जन
घाट पर स्थित ऐतिहासिक नवदुर्गा शिव मन्दिर पर हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष
शशांक सिंह रानू ने किया। इस दौरान बीते वर्ष सम्पन्न हुई पूजा की समीक्षा
करते हुये आगामी दुर्गा पूजनोत्सव के सम्बन्ध में उपस्थित पूजन समितियों
से चर्चा की गयी। साथ ही वर्ष 2017-18 व 2018-19 के लिये अध्यक्ष पद पर
मोती लाल यादव एवं महासचिव पद पर वर्तमान महासचिव मनीषदेव को चयनित किया
गया। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने इसका समर्थन किया। तत्पश्चात् संरक्षक
मण्डल के सदस्य सूर्य प्रकाश जायसवाल, इन्द्रभान सिंह, विनोद जायसवाल,
शोभनाथ आर्य, विंध्याचल सिंह, श्रीकांत माहेश्वरी सहित अन्य लोगों ने
माल्यार्पण कर दोनों का स्वागत किया गया। साथ ही संरक्षक मण्डल ने आदेशित
किया कि प्रबन्धकारिणी का विस्तार करके अवगत करायें। इसी क्रम में पूर्व
अध्यक्ष संतोष सिंह, निखिलेश सिंह, विजय सिंह बागी सहित न्य वक्ताओं ने
पूजनोत्सव को और भव्य बनाने का आह्वान किया। अन्त में अध्यक्षीय उद्बोधन
में शशांक सिंह रानू ने नयी प्रबन्धकारिणी से आने वाले समय में अच्छा कार्य
करने का अनुरोध किया। बैठक का संचालन महेन्द्रदेव विक्रम ने किया। इस अवसर
पर नीरज सिंह, उमेश श्रीवास्तव, आनन्द अग्रहरि, धीरज जायसवाल, विजय
गुप्ता, सचिन सोनी, संजय मोदनवाल, लालचन्द्र निषाद, लालजी यादव, चन्द्रशेखर
गुप्ता, संतोष मौर्या, महेश जायसवाल, रत्नेश सिंह, विनय बरौतिया,
राधेकृष्ण ओझा, निशाकांत द्विवेदी, रोशी सोनकर, जय विक्रम, विष्णु गुप्ता,
संदीप जायसवाल, मो. शाहिद आदि उपस्थित रहे।
