कार्यकारिणी की बैठक में संघर्ष की रूप रेखा तय

जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 जनपद शाखा जौनपुर के विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक कृषि भवन में जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हिन्दू युवा वाहिनी से निस्कासित अनियमित कार्य का दबाव कर्मचारियों अधिकारियों पर जो बनाया जा रहा है के विरूद्ध संगठन स्तर से प्रकरण में पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से मिले प्रतिनिधि मण्डल को जो आश्वासन दिया गया उसके बाद भी उसके विरूद्ध कोई कार्यवाही नही होने से जनपद के समस्त कर्मचारियों में आक्रोष है। बैठक में उपस्थित संगठन प्रतिनिधियों ने आक्रोष व्यक्त करते हुए दोषी को तत्काल गिरफ्तारी की माॅंग की गयी।
        कार्यकारिणी की बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी से मिले प्रतिनिधि मण्डल की हुई वार्ता की जानकारी कार्यकारिणी को दी गयी। बैठक में परिवहन,रोडवेज, ब्यापारकर, स्वास्थ्य, विकास भवन, शिक्षा, आपूर्ति, कृषि, लोक निर्माण, सिचाई, चकबन्दी, राजस्व संग्रह अमीन, उद्योग आदि विभागों के भारी संख्या में संगठन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ने परिषद के आवाहन पर चक्का जाम करने, स्वास्थ्य सेवाओं को बन्द कर समस्त कर्मचारी हड़ताल करने का आश्वासन दिये। बैठक में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस प्रकरण में दस दिन का समय जिला प्रशासन को देते हुए सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करके यदि संगठन को अवगत नही कराया गया तो संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन, हड़ताल आदि की चरणवद्ध कार्यवाही की जायेगी जिसका समस्त उत्तरदायित्व जिला प्रशासन का होगा। बैठक में संरक्षक सी.बी. सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0लालमणि सिंह, इं0 बेचन मिश्रा, पारसनाथ यादव, आर.पी.पाण्डेय, राजबली यादव, जी.एन. दूबे, संजय चैधरी, जयप्रकाश गुप्ता, अश्वनी जायसवाल, कमला पाण्डेय, महालक्ष्मी वर्मा, सरिता सिंह, छत्रधारी सिंह, राजेश यादव, धीर सिंह, रामकृष्ण पाल, इं0 भरत सिंह, ताराचन्द उपाध्याय, विनोद सिंह, अशोक कुमार, शरद पटेल, संजय चैधरी, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिलामंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने किया।

Related

news 4386064348651162342

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item