धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा
https://www.shirazehind.com/2017/09/82_29.html
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के लोढ़िया(पट्टीनरेंद्रपुर) निवासी रमेश मौर्या पुत्र रामप्रसाद व पट्टीनरेंद्रपुर निवासी सुभाष चंद्र मिश्रा पुत्र राम श्रीनेत मिश्रा के यहां धारा 82 के तहत सराय मोहिउद्दीनपुर चैकी प्रभारी संतोष कुमार राय द्वारा नोटिस चस्पा की गई । अभियुक्त रमेश मोर्या तथा सुभाष चंद्र मिश्रा के नाम गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत है । उक्त संदर्भ में चैकी प्रभारी संतोष कुमार राय ने कहा कि धारा 82 की कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्त यदि नियत अवधि में हाजिर नहीं होता है, तो उसके चल संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी।

