हवन के साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन

जौनपुर । शारदीय नवरात्र के नवमी को मां जगदम्बा के पूजन अर्चन व हवन विद्वान ब्राह्मणों द्वारा कराया गया। अनेक स्थानों पर देवी जागरण एवं विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके उपरान्त व्रत रखने वालों ने पारण किया। जिले भर में आकर्षक पण्डालों में सजायी गयी प्रतिमा के समक्ष हवन के साथ दुर्गा पूजा का समापन हो गया। पण्डालों से हवन के उठे धुंये से शहर का वातावरण प्रदूषण मुक्त और शुद्ध हो गया। इसी के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में शीतला धाम चैकिया सहित अन्य देवी मन्दिरों में पूजन दर्शन किया। ज्ञात हो कि पूरे नवरात्र में जिले मंें आठ सौ से अधिक पूजापण्डालों में देवी गीत एवं मां के जयकारे गूंजते रहे। लोग दूर दराज से आकर मां की मनोहारी क्षवि का दर्शन कर अपने को धन्य मानते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्गापूजा की धूम रही। बिजली के सजावटी उपकरणों से पण्डालों की शोभा कई गुना बढ़ गयी थी। पूजन समितियों ने दिन रात मेहनत कर मां का पूजन किया। प्रशासन ने बिजली व्यवस्था भरसक देने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नजर आया और शान्तिपूर्वक दुर्गा पूजा का समापन हो गया। अब प्रशासन मां की प्रतिमाओं के विसर्जन एवं दशहरे को शान्तिपूर्ण कराने में जीजान से लगा हुआ है।

Related

news 737375846143806494

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item