केसरिया वस्त्र धारण करके आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया सुन्दर काण्ड पाठ

जौनपुर। मानदेय बढ़ाने को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रर्दशन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आज नवरात्रि के आखिरी दिन केसरिया वस्त्र धारण करके सुन्दर काण्ड पाठ किया। जिसके कारण पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में तब्दील हो गया।
पिछले 12 दिनो से जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपना मानदेय बढ़ाने की मांगो को लेकर धरना प्रर्दशन कर रही है। ये लोग सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए अलग अलग तरीके से अपनी आवाज बुलंद कर रही है। आज नवरात का आखिरी दिन और रामनौमी का दिन होने के कारण प्रर्दशन कर रही महिलाओ ने केसरिया रंग की वस्त्र पहनकर सुन्दर काण्ड पाठ किया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों कहा कि आज रामनवमी है। पूरा देश मातारानी की विदाई अपने अपने घरो व मंदिरो में कर रहा है हम लोग धरने पर है। उधर हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कन्याओ का पूंजन कर रहे है। इस लिए हम लोग सुन्दर काण्ड पाठ कर रही हूं। शायद बजरंग बलि की कृपा से हमारी मांगे पूरी हो जाय।

Related

news 6956035565487450009

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item