अज्ञात बदमाशो ने पत्रकार पर किया फायर, गोली मिस होने से बची जान
https://www.shirazehind.com/2017/09/blog-post_288.html
जौनपुर। सरायखाजा थाना क्षेत्र के मंगतपुर गांव में आज जमीनी विवाद के कारण अज्ञात बदमाशो ने एक युवा पत्रकार की जान लेने का प्रयास किया। मातारानी का आर्शीवाद रहा कि गोली मिस कर गयी। वह सही सलामत है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलास में जुट गयी। उधर इस वारदात की खबर मिलते ही गांव की आक्रोशित जनता बदमाशो को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची लेकिन तक तक बदमाश फरार हो चुके थे।
सरायखाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव के निवासी देवेन्द्र यादव एक हिन्दी दैनिक अखबार के संवाददाता है। उनकी जमीन मंगदपुर गांव में है। उनकी जमीन पर बगल रहने वाला एक व्यक्ति धीरे धीरे मिट्टी डालकर पटते हुए कब्जा कर रहा था। करीब पांच दिन पूर्व देवेन्द्र को यह जानकारी हुआ तो उन्होने मौके पर जाकर विरोध जताते हुए मिट्टी डालने से मना कर दिया। आज फिर उसने मिट्टी डालना शुरू किया तो देवेन्द्र पुनः मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो उसके घर में मौजूद तीन अज्ञात बदमाश तंमचा लेकर मारने की नियत से फायर कर दिया। लेकिन गोली मिस हो गयी। बदमाश दूसरी गोली भरने का प्रयास कर रहे थे इसी बीच देवेन्द्र किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकले। डरे सहमे देवन्द्र ने थाने पर पहुंचकर एक ज्ञात तीन अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलास में जुट गयी है। फिलहाल अभी तक सभी आरोपी फरार है।