गम्भीर विमारी के चलते पत्रकार की बेटी का निधन, जौनपुर इलेक्ट्रानिक मीडिया ने की शोकसभा

जौनपुर। बरिष्ठ पत्रकार व शिक्षक जीतेन्द्र दुबे की पुत्री का गम्भीर विमारी के कारण शुक्रवार की रात निधन हो गया। पत्रकार की बेटी की मौत की खबर मिलते ही मीडिया जगत समेत अन्य वर्गो में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। नम आंखो से परिवार वाले, नाते रिश्तेदार व ग्रामीणो ने गोपीगंज के रामघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ ने जेसिज चौराहा स्थिति शारदा टावर पर एक शोक सभा करके मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखा।
बरसठी थाना क्षेत्र के कुसा गांव के निवासी जीतेन्द्र दुबे एक हिन्दी दैनिक अखबार के पत्रकार व टीडी डिग्री कालेज में पर्यावरण विभाग में सहायक टीचर है। उनकी 17 वर्षीय बेटी कोमल दुबे को बोन मैरो विमारी हो गयी थी। कोमल का इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था। कल रात इलाज के दरम्यान मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते ही पत्रकार जगत शिक्षक जगत समेत अन्य वर्गो के लोगो में शोक की लहर दौड़ पड़ी। लोग शोक सवेन्दना प्रकट करने के लिए उनके घर पहुंच रहे है।
उधर इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ ने जेसिज चौराहा स्थित शारदा टावर पर अध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा करके पत्रकार जीतेन्द्र दुबे की पुत्री और हसनैन कमर दीपू के फूफा सै0 वसी हैदर की मौत पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक आत्माओ की शांति के लिए दुआ की गयी।
इस मौके पर संघ के संरक्षक आई बी सिंह, राजेश श्रीवास्तव ,जावेद अहमद, अजीत सिंह, दीपक सिंह, दीपक मिश्रा, मेराज अहमद, राजन मिश्रा, कुवर नितिश, अर्जुन यादव मौजूद रहे। बैठक का संचालन महामंत्री दीपक श्रीवास्तव ने किया। 
उधर शशिराज सिन्हा, शम्भू सिंह, रामजी जायसवाल, डा0 बृजेश यदुवंशी, अंकित जायसवाल, शुभान्शू जायसवाल पत्रकार दीपक उपाध्याय, बृजराज चौरसिया, छायाकार अजीत बदल चक्रवर्ती समेत तमाम पत्रकारों ने भी गहरा शोक प्रकट किया है।

Related

news 8163841550301169313

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item