दबंगो ने किया ताजिया के रास्ते को अवरूध, अजादारो में आक्रोश

जौनपुर। ताजिया के रास्ते को दबंगो द्वारा अवरूध किये जाने से अजादारो में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। ताजियादारो ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दिये जाने के बाद भी रास्ता खाली नही कराया गया है। जिसके चलते आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। आज एक बार फिर अजादारो ने डीएम एसपी को फैक्स करके सूचित किया है। 
डा0 सै0 मु0 अफसर समेत दर्जनो ग्रामीणो ने बताया कि लाईनबाजार थाना क्षेत्र के अहिरौली सादात विन्दुली बिरहदपुर समेत अन्य गांवो के ताजियादार अहिरौली गांव में स्थित बगीचे के बीच रास्ते से ताजिया लेकर इमामबाड़े में दफ्न करने के लिए ले जाते थे। सन् 2010 बगीचे के मालिक मो0 यहिया उक्त बगीचे में मदरसे का निर्माण करना शुरू किया तो अजादारो ने उन्हे रोक दिया। बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पंचायत केे दरम्यान तय हुआ कि बगीचे के किनारे से 12 फीट का रास्ता ताजिया ले जाने के लिए दिया गया। उसके बाद से इसी स्थान पर ताजिया रखकर इमाम हुसैन के अनुयायी नौहा मातम करते चले आ रहे थे। लेकिन इस बार उक्त स्थान पर मो0 यहिया व उनके भाई मो0 जकरिया ईट गिराकर रास्ते को अवरूध कर दिया। अजादारो ने इसकी शियकत बीते 28 सितम्बर को जिला प्रशासन से किया। डीएम के आदेश पर थानाध्यक्ष लाईनबाजार मौके पर जाकर रास्ता अवरूध करने वालो को ईट हटाने का आदेश दिया था। उस समय उन लोगो ईट हटाने का आश्वासन देकर पुलिस को वापस लौटा दिया। ताजिया दफ्न किये जाने का समय मात्र चंद घंटे ही बचे है ऐसे में अभी तक ईट न हटाये जाने ताजियादारो में आक्रोश है।

Related

news 2938383669368840165

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item