शहर में गलियो की जर्जर हो गयी सड़के
https://www.shirazehind.com/2017/11/blog-post_573.html
जौनपुर। नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर में सड़कों का जाल बिछा है। गलियों की सड़कें जर्जर हो गई हैं। सीसी सड़क भी जगह-जगह टूट गई है। नगर में सड़कें जिस तेजी से बनीं उसी रफ्तार से टूटी भी हैं। इसी कारण नगर की अधिकांश सड़कें चलने लायक नहीं हैं। मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे दिखते हैं। नगर पालिका के काली कुत्ती, परमानतपुर, जहांगीराबाद, हुसेनाबाद की सड़कें भी सरपट चलने के लायक नहीं हैं। इसी प्रकार अनेक सड़के जगह-जगह टूट गई है। सड़कों के किनारे बनी नालियां भी क्षतिग्रस्त हैं। टूटी सड़क पर आवागमन करने की लोगों की मजबूरी है। नागरिकों का कहना है कि कमीशन के कारण सड़के और नालियां कुछ महीनों के बाद ही क्षग्रिस्त होना शुरू हो जाती है। निम्न स्तर से उच्च स्तर पर कमीशन खोरी ने शहर की दशा को खराब कर रखा है। संजय श्रीवास्तव का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा सड़कों का निर्माण खूब कराया गया। गलियों में भी सीसी सड़क दिखती है। सड़क बनाने वालों की उदासीनता के कारण बदहाली दिखती है। सौरभ श्रभ्वास्तव का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन जब सड़कों के निर्माण में आगे है लेकिन उसकी मरम्मत समय से नहीं कराया जाता है। मरम्मत के अभाव में सड़कें बदहाल हैं। विवेक गुप्ता का कहना है कि नगर का विकास सड़कों से ही तय होता है। कई मुहल्लों की सड़कें जर्जर हैं। सड़कों पर आवागमन मुश्किल है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि सड़कों का निर्माण मानक के अनुरूप किया जाता है। समय से मरम्मत कराया जाता है। जिन मुहल्लों की सड़कें खराब हैं। उसका निर्माण शीघ्र ही कराया जाएगा।