इतिहासकार डा. काशी प्रसाद की जयंती पर जायसवाल समाज ने मरीजों में फल बांटा
https://www.shirazehind.com/2017/11/blog-post_675.html
जौनपुर।
देश के प्रसिद्ध इतिहासकार डा. काशी प्रसाद जायसवाल की जयंती के मौके पर
जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने जिला पुरूष व महिला
अस्पताल में मरीजों में फल, बिस्कुट आदि का वितरण किया। इस मौके पर समिति
के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने कहा कि डा. केपी जायसवाल ने भारतीय इतिहास
व पुरातत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। देश के प्रथम
राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद के सहयोग से उन्होंने इतिहास परिषद की
स्थापना की थी। वह आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के समकालीन थे। उनकी जन्मभूमि
मिर्जापुर अवश्य थी लेकन कर्मक्षेत्र सम्पूर्ण भारत था। उन्होंने हिन्दू
पालिसी, एन इंपीरियल हिस्ट्री ऑफ इण्डिया, अंधकार युगीन भारत आदि किताबें
लिखी थीं। समिति के पदाधिकारियांे ने जिला अस्पताल के प्रत्येक वार्ड में
जाकर मरीजों में फल, बिस्कुट आदि का वितरण किया। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ
होने की कामना भी कया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विनोद
कुमार ने भी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर महामंत्री चन्द्रशेखर जायसवाल,
केके जायसवाल, दिलीप जायसवाल, धु्रव जायसवाल, अनिल जायसवाल हरिओम, अजयनाथ
जायसवाल, रोहन जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।