लोकतंत्र रक्षक सेनानी की मनायी गयी पुण्यतिथि
https://www.shirazehind.com/2017/11/blog-post_982.html
जौनपुर।
सादगी, सरलता व समरसता के धनी थे लोकतंत्र रक्षक सेनानी चन्द्रबली तिवारी।
उक्त बातें चाणक्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ मिश्रा ने श्री
तिवारी की पुण्यतिथि पर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। बालिका शिक्षा सदन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण मंे आयोजित संस्थापक की पुण्यतिथि पर
विद्यालय के प्रबन्धक शिव प्रकाश तिवारी ने कहा कि संस्थापक श्री तिवारी
मात्र 16 वर्ष की उम्र से ही पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुये
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा, लोकतंत्र रक्षा सेनानी जैसे पदों का
निर्वहन कर चुके हैं। इस अवसर पर प्रेम राम मिश्र, शेष नारायण मिश्र, बब्बू
मिश्रा, लकी तिवारी सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिका, कर्मचारी, गणमान्य आदि
उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाध्यापिका श्रीमती श्वेता पाण्डेय ने समस्त
आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।