चक्काजाम करने में 29 नामजद, 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2018/02/29-150.html
जौनपुर। उंचनी कला में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना के बाद हाईवे जाम
करने वालों पर पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की है। 29 नामजद और 150 अज्ञात
लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इससे हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इनकी भी
तलाश कर रही है।
बता दें कि कैलावर निवासी शुभम यादव (15) महाराणा प्रताप इंटर कालेज रामदयालगंज में हाईस्कूल का छात्र था। शुक्रवार को वह अंग्रेजी की परीक्षा देने के बाद साइकिल से अकेले ही घर लौट रहा था। नंदगंज चौराहे से कैलावर गांव की ओर तरफ बढ़ा ही था कि मड़ियाहूं की तरफ से आ रही विधायक लिखी तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। एक सुर में सभी ने विधायक पुत्र सात्विक तिवारी द्वारा ही वाहन चलाए जाने का आरोप लगाना शुरू कर दिए। हालात बिगड़े तो एसडीएम जगदंबा ¨सह, सीओ रामभवन यादव, सीओ सिटी नृपेंद्र, पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। राजनीतिक जमावड़ा भी शुरू हो गया। करीब साढ़े पांच घंटे बाद शाम 6 बजे मामला दर्ज होने व कार्रवाई करने के आश्वासन पर जाम खत्म कराया जा सका। चक्काजाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। मुसाफिर हलकान रहे। इस दौरान कुछ स्कूल के वाहन और एंबुलेंस भी फंस गए थे। पुलिस ने बैरीके¨डग कर रूट डायवर्ट किया तो लोगों को राहत मिली। दूसरे दिन पुलिस ने यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की।