अज्ञात बदमाशों ने छात्र को पीटकर किया अधमरा

जौनपुर। बख्शा थाना क्षेत्र के हसरौली मंदिर के समीप शुक्रवार की शाम परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को अज्ञात हमलावरों ने पीट कर अधमरा कर दिया। उसके बेहोश होने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खमपुर गांव का शिवम यादव पुत्र प्रदीप यादव जनता इंटर कालेज वीरभानपुर का इंटर का छात्र है। वह वीरपालपुर इंटर कालेज से परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहा था। हसरौली गांव में मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने उस पर हाकी और डंडे से हमला कर दिया। पिटाई से शिवम के बेहोश हो जाने के बाद हमलावर भाग गए। खबर पाकर पहुंचे घर के लोगों ने उसे ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

Related

news 1245830603313956206

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item