खण्डहर में तब्दील होता केराकत रेलवे स्टेशन

जौनपुर । केराकत स्थित रेलवे स्टेशन की हालत अतिदयनीय हो गई है, केंद्र सरकार स्टेशनों के मरम्मत एवं श्रेणी सुधार के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है पर निरीक्षक व अधिकारी धन डकारते हुए बैठे रहते है जबकि  जनप्रतिनिधियों की हालत ऐसी है कि मानो ईद के चांद हो गए है। केराकत स्टेशन की हालत देखते हुए जैसे लगता है मानो सदियों पहले किसी खंडहर में आ गए हो। इस स्टेशन पर न तो प्रकाश की व्यवस्था है न ही साफ सफाई और ही पेयजल की शौचालय की बात तो दर किनार है । देखा जाए तो इस स्टेशन पर ठहरने या बैठने की भी कोई व्यवस्था नहीं है, लोग पेड़ों के नीचे ही बैठकर काम चलाते हैं, कहने को तो यहां तेरह स्ट्रीट लाइट लगी हुई है जिनमें एक भी नहीं जलती है ।  यहां हैंडपंप है, पर वह भी कई महीनों से बिगड़ा हुआ है । बेंच है पर उसपर जीम गन्दगी से यात्रियों को पेड़ों के नीचे बैठना पड़ता है । जगह-जगह कूड़े व गंदगी स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहे है। दो साल पहले सांसद रामचरित्र निषाद ने ऐलान किया था कि केराकत को स्टेशन का दर्जा व आरक्षण केंद्र बनाया जाएगा, जिससे लोगों को जौनपुर न जा करके यहीं से टिकट निकालने की सुविधा व वह कई ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा जिससे लोगों को मुफ्तीगंज, डोभी जौनपुर न जाकर केराकत से ही बैठने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी लेकिन तमाम वादे लगता है चुनावी जुमले रहकर सिद्ध हो रहे हैं। टिकट के लिए ठेकेदार भी आता है मात्र 5 मिनट पहले । कितने लोग तो ट्रेन छूटने के डर से टिकट ही नहीं ले पाते हैं । स्टेशन पर शौचालय तो गन्दगी से पटा है।

Related

news 310587350233494200

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item