होली पर मंहगाई की मार, कैसे मने त्योहार

जौनपुर। होली के त्योहार पर महंगाई की मार पड़ती दिख रही है। पर्व के नजदीक आते लगातार बढ़ रही खाद्य सामग्रियों की कीमत आसमान छू रही है। सहालग के मौसम में जहां खोया का रेट डेढ़ गुना से ज्यादा हो गया, वहीं होली की गुझिया की मिठास महंगाई फीकी करती दिख रही है। त्योहार के समय दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि होने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। शादी विवाह के सहालग के मौसम के बीच इस बार होली का त्योहार पड़ रहा हैं। सहालग के कारण बाजार में खोए की डिमांड काफी बढ़ी हैं। यही कारण है कि बाजार में खोया खोजे नहीं मिल रहा है। महंगाई से रंगों के त्योहार पर घर का पूरा बजट गड़बड़ा गया है। सरसों का तेल, डालडा, रिफाइंड के भाव पिछले दस-15 दिनों के अंदर आसमान पर पहुंच गये हैं। जिससे गरीबों की होली फीकी नजर आ रही है। महंगाई की रफ्तार ने गरीब और मध्यमवर्ग का बजट बिगाड़ दिया है। घी, तेल, डालना का एक महीने का स्टाक रखने वाले लोग आधा किलो, एक किलो से काम चला रहे हैं। अब होली पर्व पर अब त्योहार मेहमानों का स्वागत चिप्स, पापड़ व गुझिया के साथ कैसे करेंगे, यह सोच गरीब व मध्यवर्गीय लोगों को चिता बढ़ी है। किराना दुकानदार  ने बताया कि होली के चन्द दिन बचे हैं, लेकिन ग्राहक भीड़ नजर नहीं आ रही है। जो लोग सामान खरीदने आ भी रहे हैं वह बहुत ही कम मात्रा में सामग्री ले रहे हैं। विक्रेता ने बताया कि घी, तेल, रिफाइंड, मेवा, की बिक्री बहुत कम है।

Related

news 7848364785731928415

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item