इण्टर सिटी ट्रेन रोककर प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_340.html
जौनपुर। बरसठी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए रेल रोको आंदोलन के तहत लोगो ने जौनपुर-इलाहाबाद रेल प्रखंड पर ट्रेन रोक कर जोर दार प्रर्दशन कियाबरसठी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव एव यात्री सुविधाओं की माग को लेकर जज सिंह श्अन्नाश् ने अपने समर्थकों के साथ रायबरेली जौनपुर इंटर सिटी ट्रेन को साथ मिनट तक रोककर रेल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।पहले से ही कार्यक्रम की जानकारी होने के कारण रेलवे पुलिस व क्षेत्रीय पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। इस रूट पर गोदान एक्सप्रेस ट्रेन, आजमगढ़-फैजाबाद एक्सप्रेस और सुहेलदेव एक्सप्रेस चलती है लेकिन मडियाहू स्टेशन के बाद सीधे ट्रेनों का ठहराव जंघई स्टेशन होता है। इस बीच मे बाकी सभी स्टेशनों पर न तो किसी ट्रेन का ठहराव होता है न ही इन स्टेशनों को आज तक स्टेशन का दर्जा मिल पाया है। अब महज यह हाल्ट स्टेशन के रूप में है।बरसठी स्टेशन पर लाइट की भी व्यवस्था नही है जिससे अंधेरा होने पर लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। और तो और महिलाओं के लिए शौचालय व पानी की व्यवस्था भी नही है।बताते चले कि,जैसे ही इंटर सिटी एक्सप्रेस बरसठी स्टेशन पर पहुची जज सिंह के साथ लोगो ने ट्रेन के आगे आ कर रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी हालांकि क्षेत्रीय पुलिस व आरपीएफ जवानों के मुस्तैद रहने से सात मिनट तक ही ट्रेन रुक सकी।इ सके पूर्व सोलह नवंबर एव आठ जनवरी को लोग ट्रेन रोककर विरोध जताया था।

