देश के चौकीदार है पीएम, जनता का पैसा लूटकर भाग रहे है पूंजीपतिः कुमार विश्वास

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के विधायक व प्रख्यात कवि कुमार विश्वास आज जौनपुर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने आये थे। इस दरम्यान उन्होने पत्रकारो से बातचीत करते हुए केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने आप को देश का चौकीदार बताते है लेकिन यह कैसी चौकीदारी है जिसके राज में एक एक करके पूंजीपति देश पैसा लेकर बाहर भाग जा रहे है। देश को लूटने के बाद उसका जिम्मेदार कांग्रेस का ठहराया जा रहा है। यह देश के लिए र्दुभाग्य की बात है।
बैकिंग सिस्टम में जो पूर्व की सरकारो का हस्तक्षेप था वह आज भी कायम है। इस प्रथा को समाप्त करना चाहिए।
कुमार विश्वास ने कहा कि विजय माल्या और निरव मोदी जैसे तमाम लोग अभी भी कई लोग है जो भागने के फिराक में है। उनके खिलाफ कार्यवाही किया जाय।
उत्तर प्रदेश मे कुछ दिनो से अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इंकाउंटर किया जा रहा है। लेकिन इससे अपराध पर लगाम नही लगेगा। जरूरत है कानून सबके लिए एक जैसा होगा आपराधियों में कानून का भय होना चाहिए तभी अपराध पर रोक लग सकती है।
हलांकि उन्हे अपनी पार्टी के बारे अधिक जानकारी नही होने की बात कहते हुए सिर्फ इतना कहा कि कुछ अन्य दलो के चमचे मेरी पार्टी में शामिल होकर आप पार्टी की छवि धूमिल कर रहे है।
उन्होने सभी पार्टियों पर यह भी आरोप लगाया कि सभी दलो के लोग लोकतंत्र मजबूत बनाने का दावा करते है लेकिन अपने अंदर ही लोकतंत्र को मजबूत नही कर पाये है।

Related

news 4771385322628082640

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item