धैर्य व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_541.html
जौनपुर। जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बीआरपी इं0 कालेज में लोकेश वरूण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में बच्चों के अधिकार के संदर्भ में जागरूक किये जाने हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र अवनीश सोनकर ने बच्चों के अधिकारों के संबंध में अपना विचार व्यक्त किया। तहसीलदार न्यायिक मदन मोहन वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि धैर्य व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है। इस अवसर पर बच्चों व अध्यापकगण में महात्मागांधी की पुस्तकें वितरित किया गय। आनन्द शंकर श्रीवास्तव ने बच्चों के अधिकार के संरक्षण के संदर्भ में अपना विचार व्यक्त किया। मनोज कुमार वर्मा रिटेनर एडवोकेट द्वारा बच्चों के अधिकार के संदर्भ में कानून और समाज में मौजूद बुराइयों के प्रति जागृति के बारे में बताया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोकेश वरूण सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बच्चों के अधिकार के संबंध में जानकारी देते हुए बच्चों को नशा से होने वाले दुष्परिणामों को बताते हुए उससे दूर रहने की बात बताया तथा बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम की जानकारी दिया एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के विषय में जानकारी दिया तथा संवैधानिक स्थिति व कानून के क्रियान्वयन के संदर्भ में अपना विचार रखा और आज के आधुनिक युग में प्रचलित इलेक्ट्रानिक उपकरण का अपने जीवन में सदुपयोग करने की बात कही। उनका गलत प्रयोग किये जाने पर कहीं समाज विघटित हो जाता है और व्यक्तिगत गिरावट की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए बच्चों को पढ़ाई में ध्यान लगाने एवं समाज को आगे बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाने की बात कही।

