संग्रह अमीनों ने दिया धरना

जौनपुर। राजस्व संग्रह अमीन संघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। सभा की अध्यक्षता सुरेन्द्र प्रताप दुबे ने किया। धरने में वक्ताओं ने कहा कि वसूली के नाम पर सिर्फ अमीनों का ही उत्पीड़न का शिकार न बनाते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय किया जाय। जिलाध्यक्ष बदरे आलम ने कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता तो 6 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जायेगा। संचालन अशोक मिश्रा ने किया। जय सिंह, अभिषेक पाठक, संदीप श्रीवास्तव, मधुकर द्विवेदी, राम लिन सिंह, ओम प्रकाश यादव, चन्दशेखर सिंह, राकेश आदि ने सभा को सम्बोधित किया।

Related

news 4005545203410582369

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item