तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_995.html
जौनपुर । जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने तीन क्षेत्राधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। जिसमें मछलीशहर की क्षेत्राधिकारी सौम्या पाण्डेय को बदलापुर, बदलापुर के क्षेत्राधिकारी दिग्विजय सिंह को केराकत, केराकत के अवधेश कुमार शुक्ला को क्षेत्राधिकारी मछलीशहर बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारियों को एक दूसरे से लिंक कर दिया है ताकि यदि कोई क्षेत्राधिकारी किसी कार्य से जनपद से बाहर रहेगा तो वह उसकी जगह पर अपने कार्यों का सम्पादन करेंगे। इसमें क्षेत्राधिकारी नगर को क्षेत्राधिकारी सदर, सदर को नगर, केराकत को नगर, शाहगंज को बदलापुर, बदलापुर को शाहगंज, मछलीशहर को मड़ियाहूं, मड़ियाहूं को मछलीशहर से जोड़ दिया गया है।

