मंत्री ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख भड़के
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_469.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास स्वतंत्र प्रभार महेन्द्रनाथ सिंह ने आज विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। अचानक मंत्री के धमकने से सरकारी मुलाजिमों में हड़कंप मच गया। जो कर्मचारी चाय पान की दुकानो में गप्पे मार रहे थे वे भागकर अपने अपने कार्यालय पहुंच गये। मंत्री ने कई विभागो में पहुंचकर अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति व साफ सफाई का जायजा लिया। कई जगह गंदगी देखकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी। कई कर्मचारी दफ्तर से गायब मिले। मंत्री ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने अपने कार्यो में सुधार लाने की चेतवानी देते हुए छोड़ दिया।

