उद्योगों की मांग के अनुरूप बने पाठ्यक्रम

 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यवसाय अध्ययन विभाग द्वारा शनिवार को विश्वेश्वरैया सभागार में उद्योग- शैक्षणिक अंतरफलक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में उद्योगों एवं शैक्षणिक संस्थानों में बेहतर तालमेल कैसे स्थापित हो इस पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्योग क्षेत्र से आए हुए वक्ताओं ने एकमत से इस पर जोर दिया के संस्थानों में पढ़ाए  जाने वाले पाठ्यक्रम ऐसे बने जो उद्योगों की मांग को पूरा कर सकें।
विभागाध्यक्ष डॉक्टर मुराद अली ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षणिक व उद्योग संबंधों को मजबूत करना है। इसमें न्युट्रासर्जिटेक के  निदेशक डॉ राजकुमार श्रीवास्तव,एसबीआई  लाइफ इंश्योरेंस के वाइस प्रेसिडेंट रवि श्रीवास्तव, स्काइडा  इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज के निदेशक संदीप वर्मा, बैंक ऑफ इंडिया के बिजनेस प्रमुख शुभ्राजीत  भट्टाचार्य, ग्रासिम इंडस्ट्रीज के वाइस प्रेसिडेंट अतुल वर्मा, हयात ग्रुप के निदेशक मोहम्मद आरिफ, एफसीआई के  महाप्रबंधक विजय कुमार यादव ने अपने विचार व्यक्त किए।

Related

news 52069969249080898

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item