यातायात नियमों की दी गयी जानकारी
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_381.html
जौनपुर। सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत शनिवार
को नगर के अहमद खाॅ मण्डी मोहल्ले में चालक प्रशिक्षण रिफे्रशर कोर्स का
आयोजन किया गया। इस मौके पर एआरटीओ(प्रशा0/प्रवर्तन) सौरभ कुमार ने उपस्थित
लोगो को यातायात नियम बताये और कहा कि जब भी आप चले अपने वाहन का पूरा
पेपर लेकर चले, चार पहियाॅ वाहन के चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाये तथा दो
पहियाॅ चालक हेलमेट अवश्य लगाये। पीटीओ मानवेन्दर सिंह ने कहा कि गाड़ी
चलाने से पूर्व उसके टायर, ब्रेक और स्टेयरिंग की अच्छी तरह से जाॅच कर
लें। रात में डीपर, हेड लाइट, ब्रेक लाइट, पीछे की लाइट भी दुरुस्त रखे
जिससे दुर्घटना से बचा जा सके। वरिष्ठ सहायक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि
बिना लाइसेंस के वाहन न चलाये। क्षमता से अधिक सवारी और माल न लादें।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही
है। इस अवसर पर आनन्द मोहन श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, संजय पाण्डेय बाबा
मोटर टेªनिंग, उमेश सिंह, रिकू सिंह, प्रदीप यादव, प्रेम शंकर यादव, अरुण
पाण्डेय सहित समस्त कर्मचारी एवं चालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन
वरिष्ठ सहायक राकेश श्रीवास्तव ने किया।
