राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का विशेष सोपान है

जौनपुर। राजा श्रीकृष्णा दत्त पीजी कालेज जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तगर्त सात दिवसीय शिविर के छठवें दिन के दूसरें सत्र में मुख्यअतिथि के रूप में महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के विभागध्यक्ष डा0 राजेन्द्र सिंह  विशिष्ठ अतिथि महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के असि0 प्रो0 डा0 गोलोकजा कृष्ण द्विवेदी रहें।
                     मुख्यअतिथि डा0 राजेन्द्र सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का विशेष सोपान है। यह आप को समय में रहना सिखाता है, यदि आप समय के साथ अपनें को समायोजित कर ले जाते हैं तो निष्चित ही आप स्वंय और दूसरों को समायोजित कर पायेगे। यह आप को जागरूक करता है राष्ट््र हित में काम करने के लिए प्रेरित करता है और जीवन पथ पर अग्रसर रहने की सीख भी देता है। विषिष्ठ अतिथि असि0 प्रो0 डा0 गोलोकजा कृष्ण द्विवेदी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदुषित पर्यावरण स्वास्थ के लिए गम्भीर संकट है। प्रदुषित पर्यावरण में मनुष ही बरन पषु, पक्षी भी स्वस्थ नहीं रह सकते अतः हमें पर्यावरण के प्रति सचेत रहना होगा।  इसके पूर्व प्रथम सत्र  मे योग षिविर में योग प्रषिक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा प्राणायाम, ध्यान और इसके लाभ के बारें में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर , मन, मस्तिष्क स्वस्थ रहता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है, और फेफड़ें और हृदय की कार्य क्षमता भी बढ़ती है। इसके बाद सिवार्थियों द्वारा स्वाच्छता से सम्बन्धित  जागगरूकता रैली चयनित ग्राम विषेषरपुर, लखनपुर मे निकाली गयी। महाषिवरात्रि के पर्व को ध्यान में रखते हुए मन्दिरों की साफ-सफाई की गईं। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा0 संतोष कुमार पाण्डेय आज तक के किए गये समस्त कार्याें की रूप रेखा प्रस्तुत की तथा कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा0 रागनी राय, संतोष शुक्ला, एका0 सुधाकर मौर्या, का0 अ0 रामफेर यादव, राज सैनी, छात्र संघ अध्यक्ष सचिन यादव आनन्द मौर्या, संत्यम सुन्दर मौया, प्रमोद गुप्ता सहित समस्त सिवरार्थी उपस्थित रहें। 

Related

news 2974304849860508498

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item