जिले में ठप हो गया है विकास कार्य
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_618.html
जौनपुर। प्रदेश की अखिलेश यादव की सरकार के दौरान जिले में जो भी महत्वाकांक्षी परियोजानाएं स्वीकृत हुई थी , उसमें से कुछ तो उस समय ही पूरी हो गयी थी और कुछ अधूरी रह गयी थी , अधूरी पडी विकास की योजनाओ को अभी तक चालू न होना यह दर्षाता है कि प्रदेष की योगी सरकार षायद उन अधूरी पडी विकास की योजनाओ को पूरा नही कराना चाहती है करीब नौ महीने से अधिक समय प्रदेष सरकार बने हो गया मगर अभी तक न तो कोई नयी विकास की परियोना जौनपुर के लिए दी गयी और नही अधूरी पडी पूर्व सरकार की विकास योजनाओ को भी पूरा किया जा रहा है । जिले में पूर्व सरकार में रोडवेज का निर्माण कार्य षुरू हुआ मगर आज तक वह पूरा न हो सका । इसी तरह जीजीआईसी परिसर मे राजकीय डिग्री कालेज बनना षुरू हुआ उसका भवन बनकर लगभग तैयार हो गया है मगर उसे अभी तक चालू नही किया गया । जिले के गोमती , सई व पीली नदियों पर लगभग आधा दर्जन स्थानों पर पूर्व की सरकार के समया पुल स्वीकृत हुए निर्माण कार्य षुरू हुआ किन्तु आज तक पूर्ण नही हुए । जिले की अधिकांष सडको की हालत बहुत की खराब हो गयी है । उस पर चलना बहुत ही मुष्किल हो गया है । जौनपुर से खुटहन तक जाने वाली सडक पर तो चलना बहुत ही कठिन हो गया है , इसके निर्माण के लिए षायद धन स्वीकृत हो कर आ गया है अब उम्मीद जगी है कि इस सडक का निर्माण कार्य षुरू हो जायेगा । जौनपुर षहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पूर्व की सरकार मे कलीचाबाद के पास गोमती नदी मे एक पुल प्रस्तावित हुआ था उसकी स्वीकृति उस समय नही हो पायी थी , नागरिको को भरोसा ही नही विष्वास भी है कि षायद योगी सरकार में कालीचाबाद के पास गोमती नदी मे पुल निर्माण की स्वीकृति मिल जाये। जौनपुर नगर के उत्तरी भाग मे सरकारी अस्पताल है किन्तु वहां पर अत्याधुनिक सुविधाओ का अभाव है । लोग प्राईवेट डाक्टरो के यहां इलाज कराने को वाध्य होते है । नगर के दक्षिणी भाग मे बहुत दिनो से एक राजकीय अस्पताल की मांग चल रही है यदि प्रदेष की येागी सरकार जनहित को देखते हुए नगर के दक्षिणी भाग मे एक सरकारी अत्याधुनिक अस्पताल बनाने की स्वीकृति दे देती है तो जिले के विकास में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा ।

