सरकार के आदेशों का हो रहा उल्लंघन

 जौनपुर। सरकार किसानों के बेहतरी के लिए लाखों करोड़ों खर्च कर उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक करोड़ों रुपए विद्युत पर खर्च कर सिंचाई के लिए अनुकूल परिस्थिति बनाने में प्रयत्नशील है, पर कुछ अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सरकार की के इस प्रयास पर पानी फिरता दिख रहा है। ताजा सर्कुलर के अनुसार नगरीय क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत देने का सर्कुलर जारी किया गया है पर प्रशासन शासन द्वारा पर किसानों को 8 घंटे भी बिजली मुहैया नहीं कराई जा रही है। केराकत क्षेत्र के लगभग सभी ग्रामीण क्षेत्रों में यही हाल है दिशापुर से लेकर बजरंगनगर की स्थिति तो और ही दयनीय है जहां विद्युत ने न आने के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे सरकार के प्रति रोष में है किसानों।किसानों को रात भर जागकर सिंचाई के लिए विद्युत की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है इसके बावजूद विद्युत अपने समय से नहीं आ रही है।इस कारण किसानों में हताशा और निराशा लिखी जा रही है इसे विभागीय अनदेखी कहे या सरकार के प्रति विभागीय निराशा या उदासीनता किसानों के लिए क्या उपाय करती है ।

Related

news 3083302524093983796

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item