ठग पौने दो लाख के जेवर लेकर फरार

जौनपुर। शहर कोतवाली थानांतर्गत भंडारी रेलवे स्टेशन के पास सैय्यद हकीम के बगल स्थित मनोज साहू के सर्राफे की दुकान से शातिर उचक्के  े पौने दो लाख के जेवर लेकर फरार हो गए।  घूम घूम कर नग बेचने वाले ईरानी दो व्यक्ति मोटर साइकिल से ग्राहक बनकर मनोज साहू के दुकान पर आए और जेवर दिखाने को कहा।इसी बीच ठग ने क्या कियाकि मनोज साहू ने ठग की मांग पर सोने के कई तरह के जेवर शीशे के बने काउंटर पर रख दिया। चकमा देने के उद्देश्य से ठग ने और जेवर दिखाने को कहा। मनोज साहू ग्राहक के लिए जेवर झुक कर निकाल ही रहे थे तभी काउंटर पर रखा जेवर लेकर दोनों ठग मोटरसाइकिल से फरार हो गए। आज भी रविवार को मनोज साहू उचक्कों को खोजते रहे किन्तु ठगों का पता नहीं चल पाया। कुल 60 ग्राम के जेवर ठग के हाथ लगे हैं। इस प्रकार की ठगी से व्यवसायी भयभीत हैं।

Related

news 4076223027597382037

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item