नए पदाधिकारियों को दिलाई गई सपथ

जौनपुर।  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ जनपद शाखा जौनपुर के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में उप जिलाधिकारी सदर सुश्री प्रियंका प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में किया गया। संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री द्वारा सुश्री प्रियंका प्रियदर्शिनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सुश्री प्रियंका प्रियदर्शिनी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष विजय कुमार विन्द, मंत्री अरविन्द कुमार मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सै0 मोहसिन रजा, कोषाध्यक्ष श्रीमती इम्तियाज बेगम, संयुक्त मंत्री बेचन, संगठन मंत्री अरूण कुमार यादव, क्रीड़ा मंत्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, आडीटर सुबाष चन्द्र, प्रवक्ता रामसुख यादव एवं मीडिया प्रभारी अजीत कुमार विन्द को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। 
         अध्यक्ष विजय कुमार विन्द ने अपने सम्बोधन में कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की कटिवद्धता व्यक्त किया। 
         कार्यक्रम में मुख्यरूप से नगर मजिस्टेªट इन्द्रभूषण वर्मा, तहसीलदार सदर आशाराम वर्मा, नायब तहसीलदार सदर मान्धाता सिंह के अतिरिक्त कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, प्रान्तीय मंत्री चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ हमीद खान, प्रशासनिक अधिकारी शौकत अली, राजकुमार यादव, अखिलेश चन्द्र श्रीवास्तव, नाजिर सदर अरविन्द कुमार, पूर्व अध्यक्ष कलेक्टेªटकर्मचारी संघ विजय प्रताप सिंह, शिवमोहन श्रीवास्तव, राजेश कुमार यादव, पूर्व मंत्री यतेन्द्र यादव, पूर्व अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिरजन राम प्रजापति, पूर्वमंत्री रतन चन्द्र मौर्य सहित समस्त कलेक्टेªट कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कलेक्टेªट कर्मचारी संध के मंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया। उक्त जानकारी मंत्री अरविन्द कुमार मौर्य ने दी है।   

Related

news 6613172822589951492

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item