नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी सदस्यों का किया गया स्वागत

जौनपुर। जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति की बैठक मंगलवार को पूर्व जिलाध्यक्ष इं विजय जायसवाल के आवास पर  वर्तमान जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल ने नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। साथ ही सर्वसम्मति से आगामी 11  मार्च को समाज का होली मिलन समारोह वृन्दावन गार्डेन (घनश्याम दास का बगीचा) में मनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिये नगर कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके जायसवाल को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया। इस अवसर पर चन्द्रशेखर जायसवाल, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, ध्रुव जायसवाल, अशर्फी लाल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, सुनील बहादुर, सुग्रीव जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजीव जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, गौरव जायसवाल, कमलेश जायसवाल, विश्वनाथ जायसवाल, रोहन जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, अभिषेक, प्रशांत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में नगर महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 8640793276458434132

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item