धूमधाम से मनाया जायेगा ,चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नगर अध्यक्ष ई0 अमित कुमार श्रीवास्तव के वाजिदपुर तिराहा स्थित आवास पर चित्रांश समाज की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। संचालन जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ एडवोकेट ने किया।
बैठक में दिनांक 31 मार्च 2018, दिन-शनिवार को सायंकाल 6 बजे से 9 बजे तक भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव व श्रृंगार महोत्सव चित्रगुप्त मंदिर, चित्रगुप्त धर्मशाला, रुहट्टा में होने वाले तैयारी के सम्बन्ध में बैठक की गयी व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ बाटी गयी। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव के अवसर पर चित्रगुप्त मंदिर व भगवान शिव मंदिर में वृहद आकर्षण फूलो, झालरों द्वारा भव्य श्रृंगार किया जायेगा तथा पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों द्वारा सजावट किया जायेगा। महाआरती रात्रि 9 बजे किया जायेगा।
सायंकाल 6 बजे से भजन सम्राट पंकज सिन्हा ग्रुप द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत किया जायेगा। उक्त महोत्सव में नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह, दिवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष आमोद कुमार सिन्हा सहित अन्यगणमान्य नागरिक भाग लेगें। चित्रगुप्त भक्तों से श्रृंगार महोत्सव में भाग लेने का अनुरोध किया गया। बैठक में प्रदेश सचिव राकेश लाल साधू, कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, शशि मोहन अस्थाना, चित्रगुप्त सभा से श्रीकांत श्रीवास्तव, श्यामल कांत श्रीवास्तव, डा0 निलेश श्रीतवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, डा. जान्हवी श्रीवास्तव, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव दीपक, गौरव श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, डा. आकांक्षा श्रीवास्तव, गुडलक श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, मोहन शंकर श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, कंुवर अस्थाना, हिमांशु श्रीवास्तव, प्रशान्त पंकज श्रीवास्तव आदि चित्रांश बन्धु मौजूद रहे व उपस्थित सभी लोगों ने प्रकटोत्सव महोत्सव सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related

featured 6310185564877559446

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item