बेमियादी हड़ताल पर गए संग्रह अमीन

 जौनपुर।  मार्च माह चल रहा है। राजस्व वसूली पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारी निर्देश पर निर्देश दे रहे हैं। ऐसे में जिलेभर के संग्रह अमीन मंगलवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। वे पहले दिन सभी तहसीलों में धरना दिए। ग्यारह सूत्रीय मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने मांगों संबंधी पत्रक उच्चाधिकारियों को सौंपा।
शाहगंज में राजस्व संग्रह अमीन संघ के तहसील इकाई के अध्यक्ष संदीप कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में धरना दिया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तमाम आश्वासन के बावजूद सरकार अमीनों के हितों की लगातार अनदेखी कर रही है। अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद तथा संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया। जिला मंत्री अशोक मिश्रा, प्रकाश चंद्र, दिनेश प्रताप, मुन्नीलाल, अवधेश श्रीवास्तव, अशोक सोनकर, ज्ञानदेव आदि रहे।

Related

news 9100065801238373039

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item