विनय सिंह बने पीसीसी के सदस्य ,कांग्रेसियो में खुशी की लहर
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_631.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राज बब्बर ने जिले पूर्व सांसद स्व0 कमला प्रसाद सिंह के पुत्र विनय कुमार सिंह को अपनी कमेटी में सदस्य बनाया है। श्री सिंह को प्रदेश कमेटी में शामिल किये जाने की खबर मिलते ही जनपद के कांग्रेस नेताओ में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सभी ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि विनय सिंह कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने का काम करेगें।