साड़ के हमले में वृद्धा की मौत
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_16.html
जौनपुर । सुजानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की एक वृद्धा की साड़ के हमले में मौत हो गयी। बताते हैं कि उक्त गांव की 65 वर्षीया पियारी देवी गांव के ही कुछ लोगो के घर बर्तन साफ करके अपना गुजर बसर करती थी। रविवार की रात में करीब 11 बजे बर्तन साफ करके घर वापस आ रही थी कि सांड ने हमला कर दिया । जिससे वो घायल हो गई। गांव के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले गए जहां डाक्टरो ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया । सदर अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड मे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
