ताला तोड़ सामान गायब, गिराया मकान
https://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_38.html
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा गांव निवासी विनोद कुमार सिंह व दिनेश कुमार सिंहपुत्र उदय भान सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर रिहायशी मकान जबरन ध्वस्त कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रार्थी के पिता को पूर्व बंटवारे के अनुसार मिले चार कमरे में दानाल जिसमें ताला लगा था। जिसे बृजभान पुत्र राय शंकर ने ताले को तोड़ दिया। इस बारे में मुकदमा चल रहा है। 29 मार्च को जानकारी मिली कि उसके हिस्से का मकान ध्वस्त किया जा रहा है। बृजभान व संदीप मेरे कमरे में रखे सारे सामान खटिया, रजाई, कण्डाल, बरतन व जरूरी कागजात निकालकर गायब कर दिये। पूछने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है और मकान गिरा रहे है। घटना की सूचना पुलिस और 100 नम्बर को दी गयी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी। उसके हिस्से का मकान ध्वस्त किया जा रहा है जबकि उपजिलाधिकारी सदर का स्पष्ट आदेश है कि मौके पर तत्काल जांच कर विधिक कार्यवाही करे इसके बाद भी थानाध्यक्ष द्वारा कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया न कोई कार्यवाही की गयी। मांग किया कि मकान ध्वस्त करने की प्रक्रिया रोकवा कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाय।

