तीन लाख की उचक्कागीरी का सूराग नहीं

जौनपुर । नगर के अलफस्टीनगंज स्थित प्रधान डाकघर से उचक्कों द्वारा एक अभिकर्ता का तीन लाख रुपये भरा बैग पार करने वालों का पुलिस तीसरे दिन भी सूराग नहीं लगा सकी। इसकी मुख्य वजह प्रधान डाकघर में सीसी कैमरा न लगा होना बताया जा रहा है। यदि कैमरा लगा होता तो फुटेज से उचक्कों की जानकारी पुलिस को हो सकती थी और इस प्रकार की घटना करने से भी बदमाश डरते। नोट बंदी के समय प्रधान डाकघर में सीसी कैमरा लगाया गया था जिसे बाद में हटा लिया गया। डाकघर के कर्मचारियों ने भी कैमरा लगाने की मांग किया है। ज्ञात हो कि शहर कोतवाली क्षेत्र के चितरसारी मोहल्ला निवासी वरिष्ठ अभिकर्ता अच्छेलाल गुप्ता शनिवार प्रधान डाकघर के भीतर अभिकर्ताओं के बैठने वाले निर्धारित स्थान पर कामकाज कर रहे थे। उन्होंने बैग मेज पर रखी थी। उसमें उनके निजी पचास हजार रुपये, ग्राहक के भुगतान के डाकघर से मिले ढाई लाख रुपये के अलावा तमाम ग्राहकों के पासबुक, किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र आदि जरूरी कागजात थे। वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के नाते डाकघर में भीड़ कुछ ज्यादा थी। इसी दोरान उचक्के ने पलक झपकते ही बैग पर हाथ साफ कर दिया। बैग गायब देख अच्छे लाल गुप्ता ने डाकघर कर्मियों को जानकारी दी तो अफरा-तफरी मच गई। डाककर्मियों और एजेंटो ने खोजबीन की लेकिन उचक्के का पता नहीं चला। उन्होंने थाना कोतवाली में जाकर सूचना दी लेकिन पुलिस ने टाल-मटोल कर दिया। तब उन्होंने यूपी-100 पर घटना की सूचना दी। सिपाही आए और पूछताछ कर चले गए। रविवार को कुछ ग्राहकों की पासबुक और अच्छेलाल का आधार कार्ड कोतवाली के पीछे ख्वाजगीटोला में फेंका मिला। खबर मिलने पर पहुंचे अच्छे लाल ने कोतवाली में जाकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related

news 1201030705817456592

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item