डाककर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 22 से
https://www.shirazehind.com/2018/05/22.html
जौनपुर।
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ जौनपुर मण्डल द्वारा 22 मई से अनिश्चितकालीन
हड़ताल किया जायेगा। यह हड़ताल कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में प्रधान
डाकघर परिसर में है। इस आशय की जानकारी जनपदीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। वहीं मंत्री राजेश सिंह ने समस्त
साथियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शन को सफल
बनाने की अपील किया है।