सूर्य प्रकाश जायसवाल बनाये गये व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2018/05/blog-post_253.html
जौनपुर।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र
ने व्यापारी नेता सूर्य प्रकाश जायसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महतवपूर्ण
पद का दायित्व सौंपा है। इसी तरह व्यापारी नेता सोमेश्वर केसरवानी को
प्रदेश मंत्री बनाया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा इस आशय की सूचना जिलाध्यक्ष
दिनेश टण्डन को दी गयी। बता दें कि श्री जायसवाल व्यापारिक, राजनीतिक व
सामाजिक क्षेत्र में काफी दिनों से सक्रिय हैं जो गीतांजलि जैसे संस्था से
जुड़ने के साथ श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक हैं। वर्ष 1980 से
व्यापारियों के संघर्ष में सहभागिता निभाने वाले श्री जायसवाल तमाम पदों की
जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इतना ही नहीं, श्री मां शारदा शक्तिपीठ मैहर
देवी मंदिर के प्रधान न्यासी होने के साथ राजनीतिक रूप से भाजपा से जुड़े
हैं। वहीं प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी जौनपुर केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट
वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय
हैं। इस मनोनयन पर जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन, रवि मिंगलानी, आशीष गुप्ता,
राजनाथ गुप्ता, राधेरमण जायसवाल, रामकुमार साहू, संतोष सोन्थालिया, संजय
केडिया, अरशद कुरैशी, रवि श्रीवास्तव, दीपक चिटकारिया, महेन्द्र सोनकर,
संजीव यादव, राजदेव यादव, अशोक बैंकर, संजय जंडवानी, संतोष अग्रहरि, राकेश
जायसवाल, विकास शर्मा सहित अन्य व्यापारियों ने बधाई दिया है।