एक छत के नीचे मिलेगा इलाज और सहायता
https://www.shirazehind.com/2018/05/blog-post_335.html
जौनपुर। यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को इलाज और कानून सहायता के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। केन्द्र सरकार का महिला एवं बाल विकास मंत्रालय जिले मंे ओएससी वन स्टाफ सेण्टर खोलने जा रहा है इसके तहत घरेलू हिंसा और यौन उत्ीड़न की शिकार महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सा, कानूनी सहायता एवं काउन्सिलिंग की सुविध मिल सकेगी। सभी तरह की पीड़िंत महिलाओं और लड़कियंा इस केन्द्र पर अस्थायी रूप से रह सकेगी। मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार इस योजना में प्रदेश के 52 जिलों का चयन किया है जिसमें जौनपुर भी शामिल है। इसके तहत सभी जिलाधिकारी को पत्र जारी किये गये है। इसमें कहा गया है कि एक महीने के अन्दर केन्द्र का संचालन शुरू कर दिया जाय। एक साल बाद केन्द्र का अपना भवन बनकर तैयार कराया जायेगा। उससे पहले जिला अस्पताल परिसर या उसके आस पास किराये के मकान में भवन में यह सेण्टर चलाया जा सकेगा। दर असल वन स्टाफ सेण्टर नारी शसक्तीकरण की दिशा में काम करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं और 18 साल से कम आयु की लड़कियों को एक छत के नीचे सहायता और जरूरी सुविधाये देकर सामज की मुख्य धारा में वापस लाना है। पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा कानून और मनोवैज्ञानिक सहायता उपलब्ध कराकर शसक्त बनाया जायेगा।